शादी के लाल जोड़े में वायरल हुई Urvashi Rautela की PIC

By Tatkaal Khabar / 04-07-2020 02:30:04 am | 27418 Views | 0 Comments
#

OMG
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' जी 5 पर 16 जुलाई को रिलीज हो रही है। जिसके चलते उर्वशी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर उर्वशी और गौतम गुलाटी की एक तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस तस्वीर में उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी साथ में शादी के फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

गौतम गुलाटी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा,' शादी मुबारक नहीं बोलोगे?' गौतम की इस तस्‍वीर के सामने आते ही फैन्‍स थोड़े शॉक्‍ड हो गए। कुछ फैंस ने दोनों को बधाई भी दे दी। लोग जमकर इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,' ये तेरी आंखें झुकीं झुकीं , चेहरा खिला खिला।' एक और यूजर ने लिखा,' थोड़ी देर के लिए मुझे शॉक लग गया था।