करोड़ों की कार को सड़क पर दौड़ाते दिखे रजनीकांत

By Tatkaal Khabar / 21-07-2020 04:08:58 am | 16853 Views | 0 Comments
#

आज भी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रजनीकांत  (Rajnikanth) की मास्क पहने और लेम्बोर्गिनी चलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आते ही ट्विटर पर  #LionInLamborghini ट्रेंड हो रहा है. 

इन वायरल फोटोज में मेगास्टार को अपनी बेटी सौंदर्या की लक्जरी कार चलाते देखा जा सकता है. ट्विटर यूजर्स ने तस्वीरों और वीडियो के साथ इंटरनेट पर बाढ़ ला दी. 
एक यूजर ने यहां लिखा है, 'जो उपदेश देता है, वो उसका पालन भी करता है. कार के अंदर भी फेस मास्क लगाए हुए हैं रजनीकांत.' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जब हम इस कोरोना पीरियड में बाहर जाते हैं, तो खुद को बचाने के लिए यह सही उदाहरण है.'