सावन में न पहनें इस रंग के कपड़े

By Tatkaal Khabar / 30-07-2020 04:10:52 am | 23653 Views | 0 Comments
#

सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव जी पर जल चढ़ाने से लेकर रुद्राभिषेक आदि करने से लाभ होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सावन में भगवान शिव को जल चढ़ाने के कुछ नियम हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सावन महीने में कुछ काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए। वो कौनसे कार्य है जो सावन में बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए, आइए जानते है।

ये बिलकुल भी नहीं करे
सावन के महीने में भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन न करें।
सावन के महीने में मांस-मछली, प्याज और लहसुन खाने की मनाही होती है।
तामसिक प्रवृत्ति के भोजनों से अध्यात्म के मार्ग में बाधा आती है और शरीर की भी हालत बिगड़ती है।
इतना ही नहीं मांस खाने से उस जीव-जंतु को हुई बीमारी आपको भी हो सकती है।
नुकसानदायक होता है
सावन के महीने में बैंगनी या नीले रंग के कपड़े ना पहनें यह बहुत ही नुकसानदायक होता है।
सावन के महीने में गन्ने का जूस और काली मिर्च खाने से भी बचें।
सावन के महीने में बैंगन खाने से बचना चाहिए।ऐसा माना जाता है कि बैंगन अशुद्ध है।अगर दूसरा पक्ष देखा जाए तो बारिश के दौरान बैंगन में कीड़े ज्यादा लग जाते हैं जो नुकसान पहुंचा सकते हैं।