संजय दत्त अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर, सांस लेने में थी तकलीफ

By Tatkaal Khabar / 10-08-2020 03:38:48 am | 17288 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल काफी कम था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहां उनका कोविड 19 का एंटीजन टेस्ट भी हुआ, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। 

संजय दत्त की सेहत को लेकर खबर आते ही उनके फैंस परेशान हो गए थे। ऐसे में संजय ने अस्पताल से सोशल मीडिया के जरिए मैसेज शेयर किया कि वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के साथ फैंस का भी आभार व्यक्त किया।