UP: प्रदेश में गाय पाले, मिलेंगे 900 रुपये प्रतिमाह

By Tatkaal Khabar / 05-09-2020 02:22:24 am | 22636 Views | 0 Comments
#

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पोषण के स्तर को बेहतर करने के लिए, जिनके पास गाय रखने का स्थान है और गाय पालने के इच्छुक हैं, उन्हे गाय उपलब्ध करायी जाए।

मुख्यमंत्री योगी लोक भवन में 'राष्ट्रीय पोषण माह' के सम्बन्ध में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश के सभी जनपद सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि पोषण स्तर को सुधारने के लिए लोग गाय पालें। गाय के भरण-पोषण के लिए प्रति गाय प्रतिमाह 900 रुपये भी प्रदान किये जाएं।