Sushant Singh Case:कुछ घंटे के बाद अब आएगा सबके सामने सच सुशांत की मौत हत्या या आत्महत्या?

By Tatkaal Khabar / 20-09-2020 01:46:31 am | 16654 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले का सच जल्द ही सबके सामने आने वाला है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण हत्या है या आत्महत्या ये गुत्थी बस सुलझने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार AIIMS की फॉरेंसिक टीम मंगलवार को अपनी रिपोर्ट CBI को सौंपने वाली है. अभिनेता को जहर दिया गया था नहीं इसका पता एम्स (AIIMS) के फॉरेंसिक बोर्ड की उस रिपोर्ट से चल जाएगा जिसे वो सीबीआई (CBI) को सौंपेगा. सुशांत की विसरा रिपोर्ट सामने आने के बाद ये साफ हो जाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई है.

बता दें कि फॉरेंसिक बोर्ड की टीम सुशांत के विसरा की भी जांच कर रही है. कुछ दिनों पहले फॉरेंसिक बोर्ड के सुधीर गुप्ता था कि 'सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी की रिपोर्ट अगले हफ्ते तक सीबीआई को सौंपी जा सकती है. पहले मेडिकल बोर्ड की मीटिंग होगी उसके बाद ही सीबीआई की टीम को यह टीम सुझाव देगी. उन्होंने कहा कि चूंकि मामला अभी अदालत के अधीन है इसलिए इससे संबंधित रिपोर्ट साझा नहीं की जा सकती हैं.