फैशन अभिव्यक्ति की आजादी के सिवा और कुछ नहीं : कंगना रनौत

By Tatkaal Khabar / 30-09-2020 03:31:25 am | 16033 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया कि कुछ सालों में उनका फैशन सेंस कैसे विकसित हुआ है। अभिनेत्री ने फैशन को अभिव्यक्ति की आजादी के रूप में परिभाषित किया। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर पर 'पहले और अभी' की तस्वीरें साझा कीं।

एक फोटों में अभिनेत्री ने फ्रॉक और मोतियों की नेकलेस पहना है, वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री फैशन शो के पहली लाइन में बैठी हुई हैं।

अभिनेत्री ने ट्वीट में लिखा, "जब मैं एक छोटी थी तो मैं खुद को मोतियों से सजाया, करती थी। अपने बाल भी खुद से काटती थी। जांघों तक मोजे और हील्स पहना करती थी। लोग मुझ पर हंसा करते थे।"

उन्होंने लिखा, "एक गांव से लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क फैशन वीक में पहली लाइन में बैठने तक का सफर। मुझे लगता है फैशन कुछ और नहीं बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी है ।