KXIP vs MI Score IPL 2020: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, डि कॉक के बाद सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन

By Tatkaal Khabar / 01-10-2020 02:43:09 am | 14449 Views | 0 Comments
#

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है. किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम भी इतने ही मैचों में इतने ही जीत और हार के साथ दो अंक लेकर छठे नंबर पर है.

7:58 PM IST | 01 OCT 2020
IPL 2020 LIVE, KXIP vs DC Score: मुंबई इंडियंस (MI) - 5 ओवर के बाद 29/2

7:55 PM IST | 01 OCT 2020
IPL 2020 LIVE, KXIP vs DC Score: मुंबई इंडियंस (MI) - 4 ओवर के बाद 22/2 मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के रूप में दूसरा झटका लगा है. रोहित शर्मा 11 गेंदों पर 10 रन और इशान किशन 01 गेंद पर 01 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. रोहित शर्मा के आईपीएल में 5000 रन पूरे हो गये हैं.

7:52 PM IST | 01 OCT 2020
मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, डि कॉक के बाद सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन. यादव 07 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

7:42 PM IST | 01 OCT 2020
IPL 2020 LIVE, KXIP vs DC Score: मुंबई इंडियंस (MI) - 2 ओवर के बाद 8/1 मुंबई इंडियंस को क्विंटन डि कॉक के रूप में पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा 06 गेंदों पर 08 रन और सूर्यकुमार यादव 01 गेंद पर 00 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. रोहित शर्मा के आईपीएल में 5000 रन पूरे हो गये हैं.

7:35 PM IST | 01 OCT 2020
IPL 2020 LIVE, KXIP vs DC Score: मुंबई इंडियंस (MI) - 1 ओवर के बाद 0/1 मुंबई इंडियंस को क्विंटन डि कॉक के रूप में पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं.

7:34 PM IST | 01 OCT 2020
मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, क्विंटन डि कॉक बोल्ड हुए. डि कॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये हैं.

7:23 PM IST | 01 OCT 2020
पंजाब ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. टीम ने मुगरुन अश्विन की जगह कृष्णप्पा गौतम को अंतिम एकादश में शामिल किया है. वहीं, मुंबई ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है.




7:11 PM IST | 01 OCT 2020
पंजाब के कप्तान राहुल मुंबई के खिलाफ आईपीएल में अपने 500 रन पूरे करने से मात्र 14 रन दूर हैं. वहीं, इस मैच में सबकी निगाहें मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर होगी, जो आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने से मात्र दो रन ही दूर हैं.

7:11 PM IST | 01 OCT 2020
दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और अब वे इस मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी. हालांकि आईपीएल के इतिहास को देखें तो चार बार की चैंपियन मुंबई का पंजाब पर पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल के इतिहास में मुंबई का पंजाब के खिलाफ 13-11 का रिकॉर्ड है.

7:10 PM IST | 01 OCT 2020
किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 13वें मैच में गुरुवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है जबकि मुंबई इंडियंस की टीम भी इतने ही मैचों में इतने ही जीत और हार के साथ दो अंक लेकर छठे नंबर पर है.

7:07 PM IST | 01 OCT 2020
किंग्स इलेवन पंजाब प्लेइंग इलेवन: लोकेश राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, नायर, जेम्स नीशम, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौथम, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई
7:06 PM IST | 01 OCT 2020
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
7:05 PM IST | 01 OCT 2020
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

7:04 PM IST | 01 OCT 2020
किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करेगी.