दीप्ति नवल का हुआ एंजियोप्लास्टी

By Tatkaal Khabar / 20-10-2020 04:00:17 am | 18203 Views | 0 Comments
#

अभिनेत्री दीप्ति नवल, जिन्हें मनाली में हार्ट अटैक आया था, का मंगलवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी किया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

दीप्ति को रविवार को हार्ट अटैक आया था और सोमवार को उन्हें कार्डिक केयर एम्बुलेंस में मोहाली लाया गया था।

एक डॉक्टर ने  बताया कि नवल की हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

नवल काफी समय से मनाली के एक कॉटेज में रह रही थीं।