आसाराम की बेटी ने संभाली आसाराम की दुकान...

By Tatkaal Khabar / 27-04-2018 02:13:51 am | 11717 Views | 0 Comments
#

नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में कल यानी बुधवार कोआसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आसाराम अपनी अध्यक्षता में एक ट्रस्ट से पूरे भारत में मौजूद अपनी संपत्तियों की देखरेख करता था। आसाराम की संपत्ति में 400 आश्रम और 40 निवासी स्कूल शामिल हैं। फिलहाल उनकी बेटी भारती 1 सितंबर 2013 से आसाराम की सारी संपत्ति संभाल रही है। क्योंकि आसाराम को 1 सितंबर, 2013 को जोधपुर में बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।संत श्री आसारामजी ट्रस्ट जो अहमदाबाद में आसाराम के मुख्यालय के रुप में पंजीकृत है। यहीं से आसाराम ने अपने आश्रम कीआसाराम की संपत्ति में 400 आश्रम और 40 निवासी स्कूल शामिल हैं। फिलहाल उनकी बेटी भारती 1 सितंबर 2013 से आसाराम की सारी संपत्ति संभाल रही है।

शुरुआत की थी। जो लोग ट्रस्ट के साथ काम करते हैं, उन्होंने कहा कि भारती 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले आश्रम की दैनिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। आसाराम ने अहमदाबाद में अपना पहला आश्रम स्थापित करने के कुछ साल बाद 1975 में भारती का जन्म हुआ था। साल 2013 में भारती और उनकी मां को आसाराम पर लगे बालात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया था। भारती और लक्ष्मी देवी दोनों पर सूरत बलात्कार के मामले में आसाराम और नारायण साईं की सहायता करने का आरोप लगाया गया था।