स्टाफ के कोविड पॉजिटिव होने पर सलमान सपरिवार हुए आइसोलेट:सूत्र

By Tatkaal Khabar / 20-11-2020 03:19:23 am | 22967 Views | 0 Comments
#

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने परिवार संग खुद को अगले 14 दिनों तक आइसोलेट कर लिया है, क्योंकि उनके निजी ड्राइवर सहित दो और स्टाफ मेंबर्स के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट कथित तौर पर पॉजिटिव आने की बात कही जा रही है। इंडिया टुडे वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉजिटिव पाए गए कर्मियों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि सलमान के ऑफिस की तरफ से किसी भी आधिकारिक पुष्टि के होने का अभी इंतजार है।

सलमान खान इस साल लॉकडाउन से पहले अभी अपनी अगली फिल्म 'राधे' की रिलीज को लेकर बिल्कुल तैयार थे। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी भी हैं। बीते दिनों कुछ अपुष्ट रपटों में यह बात कही गई है कि इस एक्शन ड्रामा के ओटीटी पर रिलीज होने की संभावना है।