रतन टाटा की कार का नम्बर अपनी BMW पर लगा कर घूम रही थी महिला

By Tatkaal Khabar / 06-01-2021 02:41:21 am | 27921 Views | 0 Comments
#

आम तौर पर चोर सामान की चोरी करते हैं लेकिन मुंबई से ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक महिला ने कार का नंबर ही चुरा लिया और किसी और की कार नहीं बल्कि देश के बड़े उद्योगपति रतन टाटा की कार का नंबर। महिला की चोरी तब पकड़ी गई जब उसने ट्रैफिक नियम का उलंघन किया और उलंघन का नोटिस रतन टाटा के घर पहुंच गया। मुंबई पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 465 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने के लिए एक ठडॅ गाड़ी का चालान काटा था, यह चालान इलेक्ट्रोनिक सिस्टम से कटा था, क्योंकी गाड़ी पर रतन टाटा की कार का नंबर था तो चालान का नोटिस भी रतन टाटा के घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और माटुंगा पुलिस ने लग्जरी ठडॅ कार के साथ उसकी मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 465 के तहत केस दर्ज किया है।