JP नड्डा दो दिन के लिए लखनऊ पहुंचे , आते ही पहुंचे BJP कार्यालय, CM योगी ने किया स्वागत

By Tatkaal Khabar / 21-01-2021 03:39:08 am | 23935 Views | 0 Comments
#

 BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे पर देर शाम लखनऊ पहुंचे. एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेपी नड्डा का स्वागत किया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास के लिए गुरुवार शाम को लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सूर्य प्रताप साही, अशोक कटारिया, दारा चौहान, महेंद्र सिंह सहित कई मंत्री नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुचे।        - The Jaisalmer News

भाजपा के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा गुरुवार को पहली बार लखनऊ आए हैं। उन्हें दोपहर 1.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम बदल गया। इसके बाद वह शान करीब सात बजे लखनऊ पहुंचे। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को करीब सात बजे लखनऊ पहुंच गए हैं। नड्डा के देर शाम आने से उनके दिन में होने वाले कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।
यूपी में दो दिवसीय दौरे पर नड्डा
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय पर उत्तर प्रदेश आये हैं। जगत प्रकाश नड्डा यहां संगठन की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही कई अहम कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।