Bharat Bandh: देश भर में कल भारत बंद, 8 करोड़ व्यापारियों की हड़ताल, बाजार रहेंगे बंद; ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम

By Tatkaal Khabar / 25-02-2021 09:51:11 am | 17931 Views | 0 Comments
#

देश भर में जारी किसान आंदोलन के बीच कल पूरे देश में भारत बंद किया जाएगा। देशभर के 8 करोड़ से अधिक व्यापारी 26 फरवरी को होने वाले भारत बंद में शामिल होंगे। देश के आठ करोड़ व्यापारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसी के साथ ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने भी इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है। इस दौरान देश भर में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चक्का जाम रहेगा। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है।