एक्टर रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

By Tatkaal Khabar / 09-03-2021 08:19:10 am | 13006 Views | 0 Comments
#

देशभर में एक बार ​फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। हालात को देखते हुए पंजाब, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों ने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि रणबीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनका उपचार जारी है। वे घर पर क्वारंटाइन हैं और नियमों का पालन कर रहे हैं। आपकी चिंता और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।