ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस का अटैक, ऐसे फैलती है ये घातक बीमारी

By Tatkaal Khabar / 24-05-2021 04:20:47 am | 37966 Views | 0 Comments
#

ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के साथ ही अब येलो फंगस ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद में येलो फंगस का पहला मामला सामने आया है। डॉक्टर्स के मुताबिक येलो फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से भी ज्यादा खतरनाक है। डॉक्टर्स के अनुसार इसकी वजह से शरीर में होने वाले घाव धीमी गति से भरते हैं और ये बीमारी आस-पास की गंदगी की वजह से फैलती है। 


येलो फंगस के लक्षण

सुस्ती आना
कम भूख लगना
बिल्कुल भी भूख न लगना
वजन कम होना
ज्यादा खतरनाक है येलो फंगस

येलो फंगस को ब्लैक औऱ व्हाइट फँगस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह बीमारी बहुत घातक है जो शरी के अंदर से शुरू होती है और काफी दिन बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में आप नहीं पहचान सकते कि आप येलो फंगस के शिकार कब हो गए।