महिला एवं बाल विकास मंत्री ने एयर इंडिया में हुये यौन उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की

By Tatkaal Khabar / 05-06-2018 03:45:59 am | 21056 Views | 0 Comments
#

एयर इंडिया में कार्यरत एक महिला एयर होस्टेस ने  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी से कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना के संबंध में  कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (बचाव, निषेध एवं शिकायत निवारण) कानून, 2013 के तहत उसकी शिकायत के संबंध में मुलाकात की। मंत्री महोदया ने एयर इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति की प्रमुख से भी इस संबंध में बात की और इस संबंध में जांच को जून 2018 में पूरा करने का निर्देश दिया।