दिल्ली को दिया जाए पूर्ण राज्य का दर्जा….

By Tatkaal Khabar / 11-06-2018 04:51:38 am | 16758 Views | 0 Comments
#

भाजपा के वरिष्ठ नेता एस सुधाकर रेड्डी ने नई दिल्ली को छोड़कर दिल्ली के बचे हुए हिस्से को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। भाजपा  महासचिव ने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली में से नई दिल्ली को काटना चाहिए, जहां केंद्र सरकार के दफ्तर हैं उसे अलग रखना चाहिए और बचे हुए राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारा दिया था कि ‘ एलजी दिल्ली छोड़ो ’ और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया था।इसी बाबत रेड्डी से सवाल किया गया था। भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया है।
Image result for

भाजपा की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में दिल्ली का शासन उपराज्यपाल के हाथ में है और नौकरशाहों की नियुक्ति केंद्र सरकार करती है। यह व्यवस्था ‘ बेहद अलोकतांत्रिक ’ है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था औपनिवेशिक काल के वाइसराय के शासन की तरह है जिसमें जनता पर (शासन की) सारी शक्तियां (उनके पास हैं), लेकिन जवाबदेही राजा के प्रति है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में कांग्रेस आप के खिलाफ भाजपा का साथ दे रही है। पूर्ण राज्य के मुद्दे पर हम आप के अभियान का समर्थन करते हैं।