IPL 2022 / रवींद्र जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, धोनी को सौंपी; 24 मार्च को ही बने थे कैप्टन

By Tatkaal Khabar / 30-04-2022 03:45:26 am | 14124 Views | 0 Comments
#

चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2022 में अबतक के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तान एक बार फिर एमएस धोनी के हाथों में सौंप दी है। सीजन के आगाज से ठीक पहले चेन्नई ने धोनी की जगह जडेजा को टीम का कप्तान बनाया था। लेकिन जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम धमाल नहीं मचा सकी। 


चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में अबतक खेले 8 मैच में से केवल 2 में जीत हासिल कर सकी है। जबकि 6 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए गत विजेता चेन्नई को बाकी बचे 6 में से छह मुकाबले जीतने होंगे। ऐसी स्थिति में चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी के हाथों में टीम की कमान आई है।