बिहार में कानून व्यवस्था शर्मनाक:तेजस्वी यादव

By Tatkaal Khabar / 15-06-2018 03:36:15 am | 9611 Views | 0 Comments
#

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति शर्मनाक है जिसके कारण राज्यपाल सत्य पाल मलिक को हस्तक्षेप करना पड़ा।तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा,‘अति शर्मनाक। राज्यपाल महोदय जानते हैं कि नीतीश राज में कानून व्यवस्था की स्थिति शर्मनाक है और सीएम के अधीन गृहविभाग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा है। अब समझ लीजिए कि बिहार में क्या हालात होंगे जब राज्यपाल को हस्तक्षेप कर महिलाओं के उत्पीड़न पर संज्ञान लेना पड़ रहा है।‘
नेता प्रतिपक्ष के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी ट्वीट कर कहा कि वे 8 वीं पास हैं और अपने ज्ञान का आतंक नहीं फैलाएं। राज्यपाल ने अपने अधिकार के तहत ये बात कही है।उन्होंने कहा,’ महामहिम भी सरकार के अंग होते है,सरकार महिला अपराध को लेकर संवेदनशील है।महामहिम ने सभी महिलाओं, लड़कियों को कहा है कि छेड़खानी हो, तो इसकी सूचना राजभवन को भी दे सकते हैं,इसमे बुराई क्या है। यह सरकार की संवेदनशीलता दर्शाता है, अब इसमें आपको बेचैनी है तो क्या किया जाये।‘