Himachal Election Result: सीएम जयराम ठाकुर ने स्वीकार की हार, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

By Tatkaal Khabar / 08-12-2022 03:53:21 am | 12012 Views | 0 Comments
#

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में कांग्रेस 40 और भाजपा को 25 सीटें मिल रही है। जबकि 3 सीटें अन्य के खाते में गई है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल कर लिया। 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार करते हुए कहा है कि वह जनता का उसके फैसले के लिये धन्यवाद करते हैं। ठाकुर ने राज्य में बनने वाली कांग्रेस की नयी सरकार को शुभकामनाएं दी और राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।
हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।

खरीद-फरोख्त से विधायकों को बचाने में जुटी कांग्रेस-
हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस को अब खरीद फरोख्त का भी डर सता रहा है। पार्टी अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने में जुट गयी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कमान सौंपी गई है। बताया जा रहा है विधायकों को शिमला या चंडीगढ़ भेजा जा सकता है।