UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिन इस हिस्से में 3-5 डिग्री सेल्सियस रहेगा टेंपरेचर

By Tatkaal Khabar / 09-01-2023 05:47:28 am | 10728 Views | 0 Comments
#

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है. मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में प्रदेशवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. ठंड को देखते हुए देवरिया (Deoria School Closed) समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है. 

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी बरकरार (Weather Forecast For Next 2 Days)
मौसम विभाग लखनऊ ने सोमवार शाम को अलर्ट जारी किया है. जिसके मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे के साथ ठंडे दिन से अत्यधिक ठंडे दिन की संभावना है. अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है और राज्य के दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 
कानपुर में हार्ट अटैक से अब तक 131 लोगों की मौत
कानपुर जिले में सर्दी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. ठंड के चलते हार्ट अटैक से मौत हो रही हैं, जो चिंता का सबब बनी हुई हैं. साल 2023 में अब तक जिले में कुल 131 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई है.