MasterChef India 7 की जज गरिमा अरोड़ा हैं प्रेग्नेंट! बनने वाली हैं दूसरे बच्चे की मां

By Tatkaal Khabar / 15-03-2023 03:50:24 am | 12414 Views | 0 Comments
#

मास्टरशेफ इंडिया लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो है। हालांकि फैंस शो से कई बार नाराज भी दिखते हैं क्योंकि उनका मानना है कि शो के जजेस कुछ प्रतियोगियों के साथ पक्षपात करते हैं। जज गरिमा अरोड़ा, रणवीर बराड़ और विकास खन्ना कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। खैर, अगर सोशल मीडिया पर चल रही हालिया रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो गरिमा अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं गरिमा अरोड़ा
पायलट राहुल वर्मा से शादी करने वाली फेमस शेफ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। बता दें कि कपल की एक बेटी है, जिसे वे बहुत प्यार करते हैं। फैंस इस बात से खुश हैं कि गरिमा अरोड़ा के घर नन्हीं खुशियां आने वाली हैं। हालांकि अभी इस कपल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।गरिमा की बात करें तो वो भारत की मशहूर शेफ में से एक हैं। वह नवंबर 2018 में मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली महिला शेफ बनीं। उन्हें मास्टरशेफ इंडिया में उनके प्यारे स्वभाव के लिए जाना जाता है।