बुरा वक्त या मुसीबत आने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत,जानिए क्या

By Tatkaal Khabar / 21-04-2023 03:43:44 am | 9582 Views | 0 Comments
#

कई बार जीवन में अचानक मुसीबतें आ जाती हैं या बुरा वक्त शुरू हो जाता है। हमें समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,किसी भी व्यक्ति के जीवन में बुरा समय शुरू होने से पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं। व्यक्ति को ये संकेत प्रकृति, जीव-जंतुओं और पौधों के माध्यम से मिल सकते हैं। अगर समय रहते इन संकेतों को समझ लें तो जीवन की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो बुरा वक्त या मुसीबत आने से पहले मिलते हैं।

1. तुलसी के पौधे का सूखना
हिंदू धर्म में तुलसी के पेड़ को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस भी घर में तुलसी की पूजा की जाती है, वहां भगवान का वास होता है। लेकिन कई बार अचानक ही तुलसी का पौधा सूख जाता है। अचानक तुलसी का पौधा सूखना किसी बड़ी मुसीबत का संकेत माना जाता है।

2. कांच टूटना
कांच टूटने को अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में बार-बार कांच टूट रहा है तो यह किसी मुसीबत के आने का संकेत हो सकता है।

 

3. सोना खोना
सोने को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। सोने के खोने को घर में होने वाले किसी बड़े आर्थिक नुकसान से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सोने के साथ घर से मां लक्ष्मी चली जाती हैं। इसी वजह से महिलाएं सोने और अपने गहनों को संभालकर रखती हैं



4. लाल चीटियां
अगर आपके घर में अचानक से लाल चीटियों का दिखाई देना शुरू कर दें तो यह आपके आने वाले बुरे वक्त या किसी मुसीबत का संकेत माना जाता है। लाल चीटियां घर के सदस्यों के बीच होने वाले विवाद और बीमारी का संकेत देती हैं।

5. चमगादड़ का दिखना
आमतौर पर चमगादड़ आबादी से दूर रहते हैं, लेकिन अगर घर के आस-पास चमगादड़ नजर आए तो उसे अपशकुन माना जाता है। इसे घर में आने वाली किसी मुसीबत का संकेत माना जाता है।