संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ होगा

By Tatkaal Khabar / 25-06-2018 01:41:22 am | 8421 Views | 0 Comments
#

संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई, 2018 से प्रारंभ होगा और 10 अगस्‍त तक चलेगा। यह जानकारी आज यहां रसायन, उर्वरक तथा संसदीय कार्य मंत्री  अनंत कुमार ने दी।  अनंत कुमार केंद्रीय लिए सभीत्‍ राजनीतिक दलों से सरकार के साथ सकारात्‍मक सहयोग करने की अपील की। विधायी कार्यों में मॉनसून सत्र 2018 से पहले अंतर सत्र अवधि के दौरान लागू किए गए छह अध्‍यादेश शामिल हैं।संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि सर गृह मंत्री  राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में संसदीय कार्य पर मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। अनंत कुमार ने बताया कि इस सत्र में 18 कार्य दिवस होंगे। उन्‍होंने इस सत्र को कामकाजी बनाने केकार महवपूर्ण विधेयक लाएगी। इन विधेयकों में संविधान (123वां संशोधन) विधेयक, 2017, मुस्लिम महिला (विवाह सुरक्षा) विधेयक, 2017, विपरीतलिंगी (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016, राष्‍ट्रीय मेडिकल आयोग विधेयक, 2017, बच्‍चों को नि:शुल्‍क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2017, अन्‍य विषय शामिल हैं। संसद के दोनों सदनों में इन पर विचार किया जाएगा और इन्‍हें पारित किया जाएगा। अनंत कुमार ने बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान राज्‍य सभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा क्‍योंकि वर्तमान उपसभापति  पी.जे. कुरियन का कार्यकाल इसी महीने समाप्‍त हो रहा है।