अब होटल के बिज़नेस में उतरेंगे अखिलेश यादव और डिंपल यादव

By Tatkaal Khabar / 03-07-2018 02:43:58 am | 56346 Views | 0 Comments
#

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव अब लखनऊ में होटल खोलना चाहते हैं. सपा अध्‍यक्ष अपनी पत्‍नी डिंपल यादव के साथ मिलकर लखनऊ में हिबिस्‍कस हेरीटेज नामक होटल खोलने की योजना बना रहे हैं. यह खबर तब सामने आई है जब दोनों की ओर से होटल का नक्‍शा पास कराने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण में आवेदन किया गया है.लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता ने उनके प्रस्‍तावित होटल के संशोधित मान‍चित्र पर अनापत्ति के लिए विभिन्‍न विभागों को पत्र लिखा है.
Image result for
 पत्र में उन्‍होंने लिखा है 'कृपया पक्ष श्रीमती डिंपल यादव और अखिलेश यादव द्वारा भूखंड संख्‍या 1ए विक्रमादित्‍य मार्ग लखनऊ में प्रस्‍तावित होटल (हिबिस्‍कस हेरीटेज) निर्माण संबंधी संशोधित मानचित्र स्‍वीकृति हेतु जमा किया गया है.