Bharat Nyay Yatra कांग्रेस की यात्रा पर भाजपा ने कसा तंज, 6 दशकों तक देश के साथ किया अन्याय और अब न्याय यात्रा

By Tatkaal Khabar / 28-12-2023 02:10:16 am | 8525 Views | 0 Comments
#

Bharat Nyay Yatra कांग्रेस के लोकसभा चुनाव से पहले भारत न्याय यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि 6 दशकों तक सत्ता में रहकर जनता के साथ अन्याय करने वाले अब न्याय यात्रा का ढोंग कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद 3 राज्यों में मिली हार ने बता दिया कि भारत तो जुड़ा हैं और कांग्रेस की मंशा खुद को जोड़ने की थी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिन्होंने पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली उसका परिणाम यह हुआ कि 3 राज्यों में उनकी सरकारों को जनता ने उखाड़ दिया। क्योंकि यात्रा के दौरान देश ने बखूबी देखा कि देश तोड़ने की साजिशों में लिप्त संस्थाओं, राष्ट्र विरोधी सोच को आगे बढ़ाने वाले एक्टिविस्ट और धारा 370 के समर्थन से कश्मीर को देश से तोड़ने की सोच रखने वाले नेता भारत जोड़ने के झूठे नारे दे रहे थे।
यही वजह है कि जनता ने तीन राज्यों के चुनाव परिणाम में बता दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट भारत विकसित देश बनने की यात्रा पर अग्रसर है। लिहाजा यदि कांग्रेस को कुछ जोड़ना ही है तो अपनी पार्टी को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने की जरूरत है।