'संजू' ने 10 दिन में कमाए 265 करोड़ से ज्यादा,जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में

By Tatkaal Khabar / 09-07-2018 04:19:24 am | 19089 Views | 0 Comments
#

मुंबई :रणबीर कपूर की 'संजू' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 10वें दिन संजय दत्त की बायोपिक ने 28.05 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक कुल 265.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म क्रिटिक की मानें तो यह मूवी जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
Image result for   10    265     300

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'रिलीज के दूसरे हफ्ते फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है... 'संजू' ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़ और रविवार को 28.05 करोड़ रुपये कमाते हुए कुल 265.48 करोड़ का कलेक्शन किया है।'
 'संजू' ने रिलीज के पहले हफ्ते 202.51 करोड़ और दूसरे हफ्ते 62.97 करोड़ रुपये कमाए हैं।