IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में हुए बड़े प्रशासनिक फेर बदल; कई जिलों के डीएम बदले

By Tatkaal Khabar / 25-06-2024 02:38:17 am | 3369 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। मंगलवार को कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए। तबादले के इस क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया। मेधा रूपम के पिता ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त हैं। इसके अलावा मनीष बंसल सहारनपुर के डीएम बनाये गए हैं, मनीष ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। इसके अलावा अनुज सिंह को मुरादाबाद का नया डीएम बनाया गया है। पूरी लिस्ट देखे यहां अनुज कुमार सिंह डीएम मुरादाबाद बने अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर बने औरैया की डीएम नेहा प्रकाश हटाई गईं मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह हटाए गए IAS राजेन्द्र पैसिया संभल के नये जिलाधिकारी बनाये गए मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया बस्ती के डीएम आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन एवं AIG पंजीयन बनाया गया।