मुख्य सचिव मनोज कुमार से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और मांग-पत्र सौंपा

By Tatkaal Khabar / 28-08-2024 03:13:17 am | 8884 Views | 0 Comments
#

दिनांक: 28 अगस्त, 2024 : लखनऊ: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और मांग-पत्र सौंपा। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। गांव के विकास और उन्हें स्वच्छ और सुन्दर बनाने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र पर शासन द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार कर समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मोनिका एस0गर्ग, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज नरेन्द्र भूषण, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ0एम0के0एस0सुंदरम, सचिव महिला कल्याण श्रीमती बी0 चन्द्रकला, विशेष सचिव गृह योगेश कुमार सहित संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 अखिलेश सिंह व पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।