उत्तराखंड न्यूज़ :मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी, CMधामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

By Tatkaal Khabar / 02-09-2024 12:00:48 pm | 5336 Views | 0 Comments
#

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान पृथक राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

धामी ने कहा- हमारी सरकार राज्य आंदोलनकारियों की संकल्पना के अनुरूप तेज गति से राज्य का विकास कर रही है। राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों द्वारा दिया गया अभूतपूर्व योगदान और समर्पण हमें राज्य हित में कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।