CM के साथ दिल्ली को दो नए मंत्री भी मिलेंगे, पूरी कैबिनेट में ही होगा बदलाव; इन नामों पर है चर्चा तेज

By Tatkaal Khabar / 16-09-2024 02:42:14 am | 6402 Views | 0 Comments
#

अरविन्द केजरीवाल CM पद से इस्तीफा देने का एलान कर चुके है अब मसला सामने ये है की CM  के साथ दिल्ली सरकार को और भी दो मंत्रियों की जगह खाली है दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ही नहीं, आज दो मंत्रियों के नाम पर भी फैसला हो सकता है। आतिशी मुख्यमंत्री बनती हैं तो कैबिनेट में दो नए मंत्री भी शपथ ले सकते हैं, क्योंकि आतिशी के मुख्यमंत्री बनने पर कैबिनेट में दो पद रिक्त हो जाएंगे, एक पद आतिशी का होगा और एक पद राज कुमार आनंद द्वारा इस्तीफा दे देने के बाद से रिक्त है। नए विधायकों को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के पूरे मंडिमंडल में बदलाव हाेने जा रहा है, मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होना संभव है।

केजरीवाल सरकार के इस कार्यकाल में मंत्री बदलने की बात करें तो पहली बार अक्टूबर 2022 में कोई मंत्री बदला गया था, उस समय हिन्दू देवी देवताओं को लेकर विवादित बयान देने पर राजेंद्र पाल गौतम को उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनके स्थान पर राज कुमार आनंद को मंत्री बनाया गया था।