ममता बनर्जी आज शहीद दिवस पर करेंगी महारैली

By Tatkaal Khabar / 21-07-2018 09:21:28 am | 11563 Views | 0 Comments
#

पिछले 25 वर्षों से हर साल 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस विराट शहीद दिवस सभा आयोजित करती है। लेकिन इस साल सभा में भीड़ के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने इस साल शहीद दिवस को बतौर संकल्प दिवस मनाने का फैसला किया है। लगभग तय है कि धर्मतल्ला के विक्टोरिया हाउस के पास बने मंच से ममता 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगी। पिछले साल 'मोदी हटाओ देश बचाओ' का नारा देने वाली ममता इस साल क्या नारा देंगी, देखने वाली बात होगी।  भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यह साफ करने में कोई हिचक नहीं दिखा रहा कि उसकी नजर पश्चिम बंगाल पर है। अध्यक्ष अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक यहां एक माह में दो सभाएं कर चुके हैं।