एक बार फिर से साथ नजर आयेंगे ऐश्वर्या और अभिषेक

By Tatkaal Khabar / 22-07-2018 02:06:56 am | 19198 Views | 0 Comments
#

मुंबई :ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले है। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म में 8 साल बाद एक फिर साथ में रोमांस फरमाते दिखेंगे।

Image result for
फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा करेंगे। जल्द ही इस फिल्म की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को इसी अप्रैल में दस साल हो गए है। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर अक्सर ही छाई रहती है।
Image result for
 
गौरतलब है की आखिरी बार दोनों को मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में साथ दिखे थे। अंग्रेजी वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया की खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में साथ नजर आने वाले है।