प्रियंका पर नाराज़ सलमान ने मां से लिया बदला..

By Tatkaal Khabar / 03-08-2018 02:42:11 am | 16337 Views | 0 Comments
#


News ImageDelhi :  प्रियंका चोपड़ा ने जब से 'भारत' फिल्म से किनारा किया है तब से प्रियंका और सलमान के बीच कुछ ठीक नहीं है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में मनीष मल्होत्रा के शो के दौरान दबंग खान का प्रियंका की मां के साथ किया गया बर्ताव इस ओर इशारा कर रहा है। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में मुंबई में फैशन शो रखा था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस शो के स्टॉपर सलमान खान और कटरीना कैफ थे जिन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों के साथ रैंप वॉक किया। इस
इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की मां भी आई थीं।सलमान के इस बर्ताव को प्रियंका से दबंग खान की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा सलमान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आने वाली थी। बाद में प्रियंका ने 'भारत' फिल्म छोड़ दी।कहा जा रहा था कि प्रियंका के इस फैसले से सलमान उनसे खफा है।
Related image
हालांकि 'भारत' फिल्म को छोड़ने को लेकर पहले ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका की शादी इसकी वजह है लेकिन बाद में ऐसी खबरें आने लगी कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। भारत' फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी हैं। इस बात से प्रियंका बिल्कुल खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने 'भारत' फिल्म को छोड़ने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थी। इसके बाद प्रियंका हॉलीवुड सीरियल क्वांटिकों की शूटिंग में व्यस्त हो गई थी। भारत फिल्म से प्रियंका लंबे समय बाद बाॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। फिलहाल प्रियंका फरहान अख्तर के साथ द स्कॉई इज पिंक फिल्म में नजर आएंगी।