केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

By Tatkaal Khabar / 04-06-2025 11:24:00 am | 494 Views | 0 Comments
#

आज उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, केशव प्रसाद मौर्य लोक भवन, लखनऊ में आयोजित केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित हुए। डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , मा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं अन्य वरिष्ठ मंत्रीगणों उपस्थित हुए। 16 वें केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए राज्यांश में बढ़ोतरी किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, संसाधन आवंटन की प्राथमिकताओं एवं भावी विकास की रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के बिंदु - केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों, संसाधनों के वितरण, विकास प्राथमिकताओं, और सहकारी संघवाद पर आधारित थे। आयोग की सिफारिश से उत्तर प्रदेश को वित्तीय समावेशन और समानता, कर संग्रह और साझा राजस्व, पंचायतों और नगरीय निकायों को सीधे अनुदान देने की अनुशंसा, स्थानीय शासन को सशक्त बनाना, आपदा राहत कोष, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए निधि एवं डिजिटल इंडिया और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में पूंजीगत निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बना एवं सर्वोत्तम प्रदेश बनाने जा रहा है। कार्यालय - उप मुख्यमंत्री।