एशियाई गेमस में गोल्ड मेडल सौरभ चौधरी को योगी सरकार ने दिया 50 लाख रुपये का इनाम

By Tatkaal Khabar / 21-08-2018 09:06:44 am | 12825 Views | 0 Comments
#

एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी को योगी सरकार ने 50 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सरकार ने भी उन्हें राजपत्रित नौकरी देने का ऐलान किया है। यूपी के मेरठ निवासी 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने आज इतिहास रच दिया। सौरभ ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरान्वित किया है।