पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी की केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद की पेशकश

By Tatkaal Khabar / 24-08-2018 02:48:07 am | 14402 Views | 0 Comments
#

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने केरल में सदी की सबसे विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए मदद की पेशकश की है। साथ ही उन्‍होंने पीड़ित लोगों, जो बाढ़ से तबाह हो गए हैं उनके लिए प्रार्थना संदेश भी भेजा है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज ट्वीट करके केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना संदेश भेजा है। प्रधानमंत्री खान ने कहा है कि पाकिस्तान के लोगों की तरफ से हम उन लोगों के लिए प्रार्थनाएं भेज रहे हैं, जो बाढ़ से तबाह हो गए हैं। उन्‍होंने कहा, हम किसी भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

केरल में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश और विदेश से केरल के लोगों की मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। केरल में सदी की सबसे विनाशकारी बाढ़ में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।