महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए कर रहा हूं प्रतीक्षा:शिवपाल यादव

By Tatkaal Khabar / 27-08-2018 03:51:23 am | 19847 Views | 0 Comments
#

2019 लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) के अंदर चल रहा पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा? यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादवसे नाराज़ चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने रक्षाबंधन के मौक़े पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं एक ज़िम्मेदार पद का इंतज़ार कर रहा हूं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'मैं पार्टी में एक ज़िम्मेदार पद के लिए पिछले 1.5 साल से प्रतीक्षा कर रहा हूं। वो आज भी जारी है।' शिवपाल के इस बयान से लगता है कि वह पार्टी में कोई प्रमुख ज़िम्मेदारी वाले पद के साथ ही वापसी करना चाहते हैं। बता दें कि साल 2016 में यूपी चुनाव से पहले पार्टी के अंदर कलह शुरू हुआ था जो अब तक जारी है।

शिवपाल यादव ने फूलपुर, गोरखपुर और कैराना लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एसपी की जीत मिलने के बाद भतीजे अखिलेश को सार्वजनिक रूप से बधाई दी थी। वहीं अखिलेश यादव भी कई बार सार्वजनिक मंच से यह कहते नज़र आएं है कि पार्टी और परिवार में कोई झगड़ा नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने चाचा शिवपाल को राज्यसभा में भेजने की भी बात कही थी। ऐसे में शिवपाल के इस बयान से लगता है कि वो किसी बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ ही पार्टी में वापसी करना चाहते हैं लेकिन क्या अखिलेश उन्हें पार्टी में कोई बड़े पद दने को राजी हो जाएंगे?

गौरतलब है कि शनिवार को एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव  ने कहा था कि लोग अब उनकी कद्र नहीं करते हैं।