गोण्डा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजय शंखनाद रैली कल ...

By Tatkaal Khabar / 23-02-2017 03:27:43 am | 14232 Views | 0 Comments
#

लखनऊ 23 फरवरी 2017,  
 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  शुक्रवार 24 फरवरी को गोण्डा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने जानकारी देते हुए  बताया कि गोण्डा के माधवपुर चक्ता में कल 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे है। विजयशंखनाद रैली की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जनता में भारी उत्साह का माहौल है। गोण्डा की रैली गोण्डा के राजनैतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। 
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि रैली में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह एमएलसी, सांसद ब्रजभूषण सिंह, द्दन मिश्रा, कीर्तिवर्धन सिंह, और गजेन्द्र सिंह शेखावत, रैली प्रभारी वरिष्ठ नेता पुरूषोत्तम खण्डेलवाल शामिल होगे।