बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ जिलों में भूकंप के झटके हुये महसूस

By Tatkaal Khabar / 29-08-2018 05:59:31 am | 20723 Views | 0 Comments
#

भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ जिलों में शाम 6.23 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल का हुगली जिला था।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व पुरुलिया में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किये गये।
 
वहीं ओडिशा के बारिपदा, आनंदपुर तथा बालासोर के कुछ इलाकों में तथा झारखंड के जमशेदपुर, रांची सहित अन्य कुछ इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। कुछ सेंकेंड के झटके के दौरान लोगों को महसूस हुआ कि उनका सिर घूम रहा है।