यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू
लखनऊ | 26 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की तैयारी है कि नए सत्र से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों की पढ़ाई कराई जाए। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सहयोग से पाठ्यक्रम को अपडेट करवा रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 45 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को टाटा के सहयोग से अपग्रेड किया जा रहा है। इन संस्थानों में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। साथ ही एआई और डेटा साइंस से संबंधित अत्याधुनिक लैब स्थापित होंगी, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल सके। महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी जे की पहल पर नए सत्र 2026–27 से पॉलीटेक्निक का पाठ्यक्रम पूरी तरह अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके तहत छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिसिस जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे, जिससे वे भविष्य की नौकरियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। हाल ही में पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों और विषय विशेषज्ञों ने एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय से मुलाकात कर पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा की। इसमें शिक्षकों को भी तकनीकी रूप से अपग्रेड करने का सुझाव दिया गया। जल्द ही एकेटीयू के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर नए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि इसे आने वाले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जा सके। यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू उत्तर प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की तैयारी है कि नए सत्र से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों की पढ़ाई कराई जाए। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सहयोग से पाठ्यक्रम को अपडेट करवा रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 45 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को टाटा के सहयोग से अपग्रेड किया जा रहा है। इन संस्थानों में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। साथ ही एआई और डेटा साइंस से संबंधित अत्याधुनिक लैब स्थापित होंगी, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल सके। महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी जे की पहल पर नए सत्र 2026–27 से पॉलीटेक्निक का पाठ्यक्रम पूरी तरह अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके तहत छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, ब्लॉकचेन, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिसिस जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे, जिससे वे भविष्य की नौकरियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। हाल ही में पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों और विषय विशेषज्ञों ने एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय से मुलाकात कर पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा की। इसमें शिक्षकों को भी तकनीकी रूप से अपग्रेड करने का सुझाव दिया गया। जल्द ही एकेटीयू के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर नए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि इसे आने वाले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जा सके।