जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की गई जान, 9 घायल

By Tatkaal Khabar / 21-03-2026 01:44:05 am | 113 Views | 0 Comments
#

जौनपुर | 21 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के कोदहूं गांव के पास प्रयागराज मार्ग पर सुबह करीब पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज डिपो की सिविल लाइंस बस 48 यात्रियों को लेकर अकबरपुर जा रही थी। रास्ते में चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक सतीश गुप्ता (45) को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है। जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की गई जान, 9 घायल उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के कोदहूं गांव के पास प्रयागराज मार्ग पर सुबह करीब पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज डिपो की सिविल लाइंस बस 48 यात्रियों को लेकर अकबरपुर जा रही थी। रास्ते में चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक सतीश गुप्ता (45) को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया गया है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।