डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 72 के पार

By Tatkaal Khabar / 06-09-2018 09:01:57 am | 10746 Views | 0 Comments
#

रुपए ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 72 पर पहुंच गया। ये रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले रुपए ने 71 का नया रिकॉर्ड बनाया था। डॉलर लगातार मजबूत होता जा रहा है। रुपए की मजबूती से भारत को दिक्कत हो सकती है। हम विदेश से कई चीजों का आयात करते हैं ।
Related image
रुपए के कमजोर होने से ये चीजें महंगी हो जाएंगी।गुरुवार को रुपया 72.1 पर ट्रेड कर रहा था। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और उभरती हुई इकोनॉमी में कमजोरी के कारण डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। रुपए की गिरावट को थामने के लिए रिजर्व बैंक ने कल कुछ उपाय किए थे। व्यापार युद्ध की आशंका के चलते भी डॉलर में तेजी देखी जा रही है।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा था कि रुपए में गिरावट वैश्विक कारणों से आ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की स्थिति बेहतर है। वित्त मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यदि आप घरेलू आर्थिक स्थिति और वैश्विक स्थिति को देखें, तो इसके पीछे कोई घरेलू कारक नजर नहीं आएगा। इसके पीछे वजह वैश्विक है।