देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री राममोहन ने वर्चुअल किया शुभारंभ

By Tatkaal Khabar / 29-03-2026 12:12:00 pm | 2164 Views | 0 Comments
#

देहरादून एयरपोर्ट पर रविवार से सभी हवाई पैसेंजरों को डिजी यात्रा का लाभ मिलना शुरू हो गया है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा राजकोट एयरपोर्ट से वर्चुअल इस यात्रा का शुभारंभ किया गया. उन्होंने कहा कि यह पेपरलेस यात्रा की शुरुआत है. जिससे समय की काफी बचत होगी.

एप डाउनलोड करने के बाद आधार, मोबाइल नंबर और यात्रा का डेटा भरने के बाद डिजी गेट से सीधे एंट्री मिलेगी. देश के कुल आठ एयरपोर्ट पर इस डिजी यात्रा को शुरू किया गया है. दून एयरपोर्ट पर फ्लाईब्रेरी, फ्री वाईफाई और किड्स जोन का भी शुभारंभ किया गया. वर्चुअल कार्यक्रम से देश के कुल 57 एयरपोर्ट जुड़े. जिनमें अन्य सुविधाएं भी शुरू की गई.

इसके बाद से अब यात्रियों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाएगा. चेहरा दिखाते ही यात्रियों को यहां एंट्री मिल जाएगी.