बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 81.79% छात्र सफल घोषित

By Tatkaal Khabar / 29-03-2026 02:42:15 am | 134 Views | 0 Comments
#

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है. इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी मौजूद रहे. शिक्षा मंत्री ने खुद अपने हाथों से रिजल्ट जारी किया. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ ये परीक्षा आयोजित की गई थी.

इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं जो कि 25 फरवरी तक चली थी. छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपने अंक देख सकते हैं इसके लिए उन्हें बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या matricbihar.com पर जाना होगा.

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार दो लड़कियों पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है.

इस वर्ष कुल 81.79% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट या स्क्रूटनी का मौका मिलेगा. इसीलिए उन्हें ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है. अगर छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी गलत तरीके से चेक हुई है तो वो उसे दोबारा चेक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैसे देख सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट? 
सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
फिर होमपेज पर BSEB बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी.
अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
फिर अपना रिजल्ट देखें और पेज को डाउनलोड कर लें.