जम्मू-कश्मीर में कठुआ में पुलिस ने एक हॉस्टल से 20 बच्चों को किया रिहा

By Tatkaal Khabar / 08-09-2018 03:31:59 am | 25954 Views | 0 Comments
#

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके द्वारा चलाए जा रहे हॉस्टल से 20 बच्चों को छुड़ाया। छुड़ाए गए बच्चों ने हॉस्टल में अपने साथ उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यह हॉस्टल कठुआ शहर के बीचों बीच पारलीवंड इलाके में बना हुआ है। शुक्रवार शाम प्रशासन और पुलिस टीम ने यहां छापा मारा। लगभग दो घंटे तक चले तलाशी अभियान और बच्चों से पूछताछ के बाद पादरी एंथनी को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने बच्चों के परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
Image result for -         20