सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध छेड़ेगा जन आंदोलन इंडिया फैंस क्लब.

By Tatkaal Khabar / 13-09-2018 03:49:21 am | 10109 Views | 0 Comments
#

 लखनऊ 13 सितंबर
इंडिया फैन्स क्लब नामक सामाजिक संस्था का गठन यू. पी. प्रेस क्लब लखनऊ में किया गया । संस्था के प्रथम अधिवेसन में संस्थापक एवं अध्यक्ष अजय खन्ना नें संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यशैली का विवरण देते हुये बताया कि नवगठित संस्था विभिन्न सामाजिक कुरूतियों जैसे दहेज़ प्रथा ,कन्या भ्रूण हत्या, अशिच्क्षा, पर्यावरण संतुलन ,स्वच्छ भारत मिशन आदि पर निश्वार्थ भाव से कार्य करेगी । बैठक में संस्था की कार्यसमिति का भी गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष अजय खन्ना , उपाध्यक्ष भरत अग्रवाल ,उपाध्यक्ष तुहीन बनर्जी , सचिव रत्नेश अग्रवाल, मिडियाइंडिया फैंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज की कुरीतियों को समाज से हटाना लोगों को जागरूक करना पर्यावरण पॉलिथीन प्रतिबंध जैसे आचार विचार कैसे अच्छे हो उसके प्रति जागरुक करना हमारा कर्तव्य और मिशन होगा- अजय खन्ना अध्यक्ष इंडिया फैंस क्लब

प्रभारी शिवा कान्त मिश्रा ,कोषाध्याक्ष विनीत शुक्ला ,संगठन मंत्री शिवेश द्विवेदी , शिवेन्द्र सिंह यादव , शुभम यादव ,गौरव वर्मा , आदि का चयन किया गया । बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों को भी रूप रेखा तैयार की गयी .