उत्तराखंड: मानसून की दस्तक, यहां लैंडस्लाइड का अलर्ट

By Tatkaal Khabar / 01-07-2026 09:35:28 am | 13 Views | 0 Comments
#

दक्षिण भारत के बाद अब मानसून उत्तर भारत में दस्तक देने लगा है. पिछले दो दिनों से दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत कई मैदान राज्यों में हल्की बारिश हो रही है. वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का अलर्ट भी जारी हुआ है.

देहरादून में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी को देखते हुए, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों, नालों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है.

मौसम विभाग ने आज देहरादून और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 2 जून के लिए भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.