अखिलेश का युवाओं पर जोर, पीडीए से जोड़ने की तैयारी

By Tatkaal Khabar / 08-09-2026 02:33:37 am | 15 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 08 सितंबर 2026 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए आंदोलन को छात्रों और नौजवानों के बीच पहुंचाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक कार्रवाई और लोकतांत्रिक गतिविधियों से जुड़े विचारों को युवा वर्ग तक पहुंचाने के साथ ही छात्रों और नौजवानों को लगातार चल रहे पीडीए आंदोलन से जोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है। अखिलेश यादव ने कहा, “जो हमारी अफर्मेशन है, अफर्मेटिव एक्शन है, हमारे जो डेमोक्रेटिक एक्शंस हैं, उनको छात्र नौजवानों तक कैसे पहुंचाएं और जो लगातार पीडीए मूवमेंट चल रहा है, उस पीडीए मूवमेंट से कैसे छात्र नौजवानों को जोड़ करके हम लोग आगे बढ़ें।” अखिलेश यादव ने पीडीए के अर्थ और इसके दायरे को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रोग्रेसिव, पॉजिटिव, डेमोक्रेटिक और अफर्मेटिव एक्शन के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को एकजुट करने की बात कही। उनका दावा है कि पीडीए के जरिए बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “जहाँ पीडीए - प्रोग्रेसिव, पॉजिटिव, डेमोक्रेटिक, अफर्मेटिव एक्शन के लिए जाना जाता है, वह पीडीए पीड़ित, दुखी, अपमानित लोग हैं, उनको जोड़ने के लिए भी पीडीए हमारा काम कर रहा है और पीडीए से बड़े पैमाने पर लोग जुड़ रहे हैं।” अखिलेश यादव के बयान में पीडीए आंदोलन का दायरा व्यापक बनाने पर जोर दिया गया है। इसमें एक तरफ छात्रों और नौजवानों को आंदोलन से जोड़ने की बात है, तो दूसरी तरफ पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को साथ लाने की बात कही गई है। उनका कहना है कि पीडीए के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है।